Skip to main content

सुंदर लाल बहुगुणा 21: घास लाखड़ू माटू पाणी, यां का बिना योजना काणी



विश्व पटल पर पहुंचाया चिपको का संदेश वर्ल्ड एनर्जी कान्फ्रेंस में दिखाए तेवर

पीठ पर लकड़ी का गठ्ठर लेकर महिलाओं के साथ यूएनओ में किया प्रदर्शन

वनों पर पहला हक स्थानीय लोगों का हो, संयुक्त राष्ट्र में दी दलील

वर्ष 1981 में केन्या की राजधानी नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र के यूनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट ने वर्ल्ड एनर्जी कान्फ्रेंस का आयोजन किया। उद्घाटन के समय कार्न्फेंस हॉल में देश विदेश से आए प्रतिनिधियों ने चकित होकर देखा कि एक अजीब सा आदमी पीठ पर लकड़ी का गठ्ठर उठाए हॉल में घुसा चला आ रहा है। सफेद दाढ़ी और सफेद सांफे से अपने लंबे बाल बांधे इस आदमी ने ऊनी मिरजई और गरम पायजामा पहना था। कंधे में लटके झोले में किताबें भरी थीं। उसने काउंटर पर अपना नाम लिखाया सुंदर लाल बहुगुणा इंडिया। बाद में उसने जिज्ञासुओं को बताया कि लकड़ी का यह गठ्ठर उन करोड़ों ग्रामीण महिलाओं की कष्ट भरी जिंदगी का प्रतीक है जिन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी इकठ्ठा करने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ता है और उनका पूरा दिन उसीमें चला जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गलत सरकारी वन नीति की वजह से अब वे अपने घर के आस पास से लकड़ी नहीं ले सकते। 

अपने परिवार के लिए खाना बनाने के लिए उनके पास लकड़ी के अलावा और कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं इससे पहले केन्या की महिलाओं के जलाऊ लकड़ी की समस्या को लेकर निकाले जुलूस में शामिल हुआ था और वहीं से सीधे लकड़ी का गठ्ठर लेकर आ रहा हूं। 

कान्फ्रेंस में सुंदर लाल ने इस समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि लुप्त होते वनों को तब तक नहीं बचाया जा सकता जब तक स्थानीय लोगों को वन संरक्षण से नहीं जोड़ा जाता। वनों के आस-पास रहने वालों के हाथों में ही वनों का प्रबंधन हो। और वनों की उपज पर पहला हक भी उन्हीं का हो। 

चिपको बहुगुणा ने इसके लिए फाइव एफ ट्री का सूत्र भी दिया। कहा कि वनों के प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए फाइव एफ (फूड, फोडर, फाइवर, फ्यूल, फर्टीलाइजर ) वाले पौधे लगें जिससे लोगों को अपनी जरूरत की सामग्री पास के ही वन से मिल जाय। कहा यही चिपको आंदोलन का संदेश भी है।

उन्होंने दलील दी कि किसी भी योजना में स्थानीय लोगों की जरूरतों के अनुरूप घास, लकड़ी, मिट्टी और पानी की उपलब्धता के समावेश के बिना उसका कोई मतलब नहीं है। इसके लिए उन्होंने नारा दिया घास लाखड़ू माटू पाणी, यां का बिना योजना काणी। याने आम लोगों की जरूरतों(घास, लकड़ी, मिट्टी,पानी) को शामिल किए बिना कोई भी योजना अधूरी है। अपनी इस दलील और चिपको के संदेश को विश्व पटल पर अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने रखा। बहुगुणा को अगस्त 1981 में केन्या की राजधानी नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड एनजीं कान्फ्रेस में बुलाया गया था। वहां उन्हें अपनी जलाऊ लकड़ी की समस्या से जूझ रही महिलाएं मिलीं। बस फिर क्या था बहुगुणा ने लकड़ी का एक बड़ा सा गठ्ठर पीठ पर उठाया और कान्फेंस हाल तक महिलाओं के साथ प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए। वहां कान्फ्रेस में शामिल होने आये विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने जब इस अनोखे प्रदर्शन के बारे में पूछा तो चिपको बहुगुणा ने तर्क दिया कि उनके जैसी विश्व की अधिसंख्य गरीब महिलाओं को जलाऊ लकड़ी के लिए रोज कई-कई किमी जाना पड़ता है और उनके आस पास न तो जलाऊ लकड़ी होती है और जहां होती भी है लोंगों को वनों से जलाऊ लकड़ी लेने का हक नहीं होता। उन्होंने कहा कि वन पर गांवों का अधिकार भी चिपको का संदेश है।

चिपको नेता ने दलील दी कि गांवों के आसपास ऐसे वन हों जिनसे स्थानीय लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें। इसके लिए उन्होंने फाइव एफ टी का नारा दिया। फूड, फाइवर, फोडर, फ्यूल वुड और फर्टीलाइजर। इनका प्रबंधन ग्रामीणों के हाथ में हो। और संभव हो तो फाइव एफ टी के रोपण और पनपाने के लिए उन्हें तब तक निश्चित रकम दी जाय जब तक वे बड़े नहीं हो जाते और उनसे कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल जाता।


Comments

Popular posts from this blog

सुंदर लाल बहुगुणा 9: इस तरह हुआ चिपको आंदोलन का उदय

Click here to access english version सुंदर लाल बहुगुणा  और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विमला बहुगुणा अपनी यात्राओं के दौरान सुंदर लाल बहुगुणा ने वन विनाश के परिणामों और वन संरक्षण के फायदों को बारीकी से समझा। उन्होने देखा कि पेड़ों में मिट्टी को बांधे रखने और जल संरक्षण की  क्षमता है। अंग्रेजों के फैलाए चीड़ और इसी से जुड़ी वन विभाग की वनों की परिभाषा ; जंगलों की देन लकड़ी लीसा और व्यापार भी उनके गले नहीं उतरी। उनका मानना था कि वनों का पहला उपयोग पास रह रहे लोगों के लिए हो। उससे उन्हें अपनी जरूरत की चीजें खाद्य पदार्थ, घास, लकड़ी और चारा घर के पास ही सुलभ हों। उन्होंने कहा कि वनों की असली देन तो मिट्टी,पानी और हवा है। उनकी इसी सोच से बाद में चिपको आंदोलन के नारे : क्या हैं जंगल के उपकरण, मिट्टी पानी और बयार, मिट्टी पानी और बयार, जिंदा रहने के आधार का जन्म हुआ।   उन्होंने वन अधिकारों के लिए बड़कोट के तिलाड़ी में शहीद हुए ग्रामीणों के शहादत दिवस 30 मई को वन दिवस के रूप मे मनाने का 30 मई 1967 में निश्चय किया। इसमें अपने सर्वोदयी साथियों के अलावा सभी से शामिल होने की उन्होंने ...

सुंदर लाल बहुगुणा 2 - जातीय भेदभाव मिटाने की लड़ाई से हुई शुरुआत

अंग्रेजी वर्जन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://bahugunap.blogspot.com/2025/07/sunder-lal-bahuguna-2-fight-against.html टिहरी राजशाही के खिलाफ श्रीदेव सुमन की लड़ाई को लाहौर से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुंदर लाल बहुगुणा ने टिहरी रियासत में कांग्रेस के पदाधिकारी के रूप में आगे बढ़ाया। इस बीच 11 जनवरी 1948 को नागेन्द्र सकलानी और मोलू भरदारी को राजशाही द्वारा की गई हत्या से फैली विद्रोह की चिनगारी ने 14 जनवरी 1948 राजशाही का तख्ता पलट दिया। कीर्तिनगर से दोनों शहीदों के शवों को लेकर अपार जनसमूह टिहरी के लिए बढ़ चला। टिहरी के कोने-कोने से जनता  भी 14 जनवरी को मकरैण के लिए साथ में दाल  चावल लेकर  टिहरी पहुंची। जनता में राजशाही के खिलाफ इतना आक्रोश था कि राजतंत्र के लोगों की जान बचाने को टिहरी जेल में बंद करना पड़ा। उसी दिन राजशाही का आखिरी दिन था। प्रजामंडल की सरकार बन गई। तब सुंदर लाल बहुगुणा प्रजामंडल के मंत्री थे लेकिन वे सरकार में शामिल होने की बजाय कांग्रेस के महामंत्री बने। वे घंटाघर के पास कांग्रेस के दफ्तर में रहते थे। तब शराब का प्रकोप जोरों पर था। सबसे खराब स्...

सुंदर लाल बहुगुणा 7: टिहरी में आंदोलन कर पहाड़ में बंद कराई शराब

टिहरी में शराब बंदी के जुलूस में नन्हा प्रदीप (पीरू) वाचस्पति मैठाणी और भवानी भाई सिल्यारा आश्रम के नजदीकी कस्बे में शराब के खिलाफ सुंदर लाल बहुगुणा के नेतृत्व में हुए सफल आंदोलन के बाद तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने पहाड़ की शराब की दुकानें बंद कर दीं। लेकिन 1971 के नवंबर में अचानक टिहरी में शराब की दुकान खोल दी गई। सुंदर लाल बहुगुणा  वहां शराब की दुकान के आगे उपवास पर बैठ गए। उनके सहयोगी घनश्ययाम सैलानी, चंडी प्रसाद भट्ट, धर्मानंद नौटियाल, सुरेंद्र दत्त भट्ट, चिरंजीलाल भट्ट, आनंद सिंह बिष्ट, भवानी भाई गांव-गांव जाकर शराब के खिलाफ आंदोलन के प्रचार में जुट गए। जन कवि धनश्याम सैलानी के गढ़वाली गीत ने जन-जन को झकझोर दिया।  गाने के बोल थे: हिटा दिदी, हिटा भुल्यों चला टिहरी जौला दारू कू भूत लग्यूं तै भूत भगौला। महिलाएं घर-बार छोड़कर टिहरी के लिए चल पड़ीं। दिन में धरने पर इस कदर भीड़ जुटने लगी कि शराबियों की शराब की दुकान से शराब खरीदने की हिम्मत नहीं होती थी।ऐसे में शराबी दुकान से रात में शराब खरीद कर ले जाने लगे। वे उपवास पर बैठे सुंदर लाल बहुगुणा को अपशब्द भी क...