Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

कलेंडर के आइने में पर्यावरण के गांधी सुंदर लाल बहुगुणा की जीवन यात्रा

Click here for english version 1927- 9  जनवरी   भागीरथी   के   किनारे   टिहरी   जिले   के   मरोड़ा   गांव   में   जन्म।   गंगा   भक्त   मां - बाप   ने   नाम   दिया   गंगाराम 1935 -  वन अधिकारी पिता अंबादत्त बहुगुणा का निधन 1935 -  पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदार के यहां टिहरी आए। प्रताप कॉलेज में दाखिला लिया 1940 -  टिहरी रियासत के खिलाफ आजदी का बिगुल फूंकने वाले श्रीदेव सुमन के साथ टिहरी में पहली मुलाकात 1941 -  राजशाही के खिलाफ नारद नाम से अखबारों में समाचार भेजना शुरू किया   1942 -  राजशाही की खिलाफत करने पर अपने राजभक्त परिवार से मतभेद के चलते घर छोड़ दिया 1942 -  गर्मियों की छुट्टी में मसूरी में श्रीदेव सुमन द्वारा श्रमिकों के लिए खोली गई रात्रि पाठशाला में अध्यापन 1942 -  मां पूर्णा देवी का निधन ,  एकादशी के दिन भागीरथी में नहाने गईं और नदी में ही समां गईं 1944 -  श्रीदेव सुमन को जेल में दी जा रही यातना और सुमन का जेल के अंदर ही दिया बयान अखबारों में छपवाया 1944 -  समाचार छपते ही टिहरी रियासत की पुलिस ने   19  मार्च को हिरासत में लिया। हिरासत में ही बारहवीं की परीक्षा दी 1944